Breaking News
चलती साइकिल पर चढ़ने की कोशिश में हादसा, 12 वर्षीय बालक के दोनों हाथ फ्रैक्चर     |     हिंदुस्तान ओलंपियाड में दुद्धी के चार छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     डग्गामार वाहन खराब होने पर बच्चों ने लगाया धक्का, स्कूली सुरक्षा पर उठे सवाल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• अभिभावकों से बच्चों का स्कूल में नामांकन कर नियमित भेजने की अपील

विंढमगंज(सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम के निर्देशन में नवप्रवेशी कक्षा-1 के बच्चों तथा प्रधानाध्यापक राजकमल और अंजू रानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली विंढमगंज बाजार, रामलीला ग्राउंड, शिव मंदिर रोड, आदर्श नगर चौराहा, मुस्लिम बस्ती और कहारी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली। इस दौरान बच्चों ने "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे" और "एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा" जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों और अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने एवं नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

• विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति भी किया जागरूक

रैली के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजकमल ने कहा कि 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराना और उसे नियमित रूप से स्कूल भेजना अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सरकार द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकालय, खेल सामग्री, स्मार्ट क्लास तथा मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर शालिनी गुप्ता, अनुराग तिवारी, श्वेता जायसवाल, पद्मावती देवी एवं चंचल गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top