Breaking News
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार     |     ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोनभद्र में सियासी प्रदर्शन, पुलिस से झड़प     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• दो पीड़ितों को मिली राहत, समय पर शिकायत से वापस मिली धनराशि

बभनी(सोनभद्र)। बभनी पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे बैंक खातों में स्थानांतरित हुई कुल 14,800 रुपये की धनराशि दो पीड़ितों के खातों में वापस कराई। ग्राम चपकी निवासी अजय कुमार ने भूलवश 10,800 रुपये दूसरे खाते में भेज दिए थे, जबकि इन्द्रेश कुमार से भी गलती से 4,000 रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए थे। दोनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

• पुलिस की अपील- साइबर ठगी या गलत ट्रांसफर पर तुरंत करें शिकायत

शिकायत मिलने के बाद बभनी पुलिस और साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि को होल्ड कराया गया और बाद में दोनों पीड़ितों के खातों में कुल 14,800 रुपये वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर दोनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हो अथवा गलती से धनराशि दूसरे खाते में चली जाए तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।





Top