Breaking News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार में काशी जैसा नजारा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक     |     भारी वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद     |     17 मतों से विक्रम राज ने हासिल की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार बने महासचिव     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मकान खाली कराने को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की कार्रवाई

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौड़हर में किराए के मकान को खाली कराने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की।

• पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जांच के दौरान प्रथम पक्ष से अयोध्या प्रसाद एवं नीता, जबकि द्वितीय पक्ष से राधेश्याम, सबिता और सपना के बीच विवाद की पुष्टि हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।





Top