Breaking News
अमर शहीद दयाल पनिका का 84वां सामूहिक शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया     |     निअदरा देवी हत्याकांड में भीम सेना ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

मीरजापुर। पड़री थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय पुत्र स्व. देवीशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम भटेवरा कलना, थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

• अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत हुई कार्रवाई

मीरजापुर पुलिस द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक श्यामजीत यादव, चौकी प्रभारी पैड़ापुर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।





Top