Breaking News
आटे में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हो जाइए सावधान: भारी बारिश का अलर्ट जारी     |     82 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त की गई संवेदनाएं

डाला(सोनभद्र)। डाला-बिल्ली क्रशर एसोसिएशन के कार्यालय पर बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ खनन व्यवसायी उमाशंकर सिंह, क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसायी सुभाष मित्तल तथा राजेंद्र केशरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि तीनों हस्तियों का निधन समाज, व्यापारिक जगत और खनन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

• बड़ी संख्या में जुटे संगठन के पदाधिकारी व सदस्य

शोक सभा की अध्यक्षता क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने की, जबकि संचालन सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस दौरान दिवंगतों के सामाजिक एवं व्यापारिक योगदान को याद करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। सभा में मिथिलेश अग्रहरि, अंजनी केसरी, प्रदुम सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, रामचंद्र अग्रहरी, देवेंद्र केसरी, बहादुर केशरी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top