Breaking News
आटे में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हो जाइए सावधान: भारी बारिश का अलर्ट जारी     |     82 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• पीड़ित पशुपालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

ओबरा(सोनभद्र)। स्थानीय क्षेत्र के बिल्ली चढ़ाई में गुरुवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक उमेश चन्द्र मिश्र ने थाना ओबरा में शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे गाय क्षेत्र में घूम रही थी, तभी अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

• खुले करंट को बताया हादसे की वजह, जांच व कार्रवाई की मांग

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्टैंडर्ड इलेक्ट्रिक के पास स्थित एक मकान से खुले में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पीड़ित ने मृत गाय का पंचनामा कराकर साक्ष्य सुरक्षित रखने, घटना की तकनीकी जांच कराने तथा यदि लापरवाही की पुष्टि होती है तो संबंधित मकान मालिक और जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी बिजली के खुले तारों और करंट लीकेज की समस्या को तत्काल दूर कराने की मांग उठाई है।





Top