Breaking News
अमर शहीद दयाल पनिका का 84वां सामूहिक शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया     |     निअदरा देवी हत्याकांड में भीम सेना ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जिलाधिकारी के आदेश पर बीजपुर पुलिस ने ट्रक किया जब्त

बीजपुर(सोनभद्र)। बभनी थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के आरोपी मनोज यादव पुत्र रामअवतार यादव, निवासी कटरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ की अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बीजपुर पुलिस ने लगभग 8.50 लाख रुपये मूल्य का ट्रक जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है। जिलाधिकारी सोनभद्र द्वारा उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था।

• मऊ पहुंचकर की गई कुर्की की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष बीजपुर ने पुलिस टीम के साथ जनपद मऊ पहुंचकर ट्रक संख्या UP64T-5150 को कब्जे में लिया। इसके बाद वाहन को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए बभनी थाना में सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।





Top