Breaking News
आटे में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हो जाइए सावधान: भारी बारिश का अलर्ट जारी     |     82 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डीएवी अनपरा बना ओवरऑल चैंपियन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर के सोन शक्ति स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी रहे। प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाई जंप, ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, रिले रेस, वॉलीबॉल, जेवलिन, डिस्कस, शॉटपुट, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और योग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। ओवरऑल चैंपियन का खिताब डीएवी अनपरा, उपविजेता डीएवी ओबरा तथा तृतीय स्थान डीएवी खड़िया ने प्राप्त किया।

• खेलों से अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास

मुख्य अतिथि संजय असाटी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष नीलू असाटी, एआरओ संध्या पांडे, प्राचार्य रचना दुबे, राजेश बोईपाई, अनुराग प्रकाश, आलोक कुमार चौधरी, के.के. सिंह, हरिओम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वरिष्ठ शिक्षक आर.के. झा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सस्वर शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।





Top