Breaking News
अमर शहीद दयाल पनिका का 84वां सामूहिक शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया     |     निअदरा देवी हत्याकांड में भीम सेना ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शपथ ग्रहण समारोह में विजयी छात्र-छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी

बीजपुर(सोनभद्र)। शिवम् संकल्प इंटर कॉलेज, बखरिहवा में छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। हेड गर्ल पद पर दीपांजली पाण्डेय ने 438 में से 219 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि हेड बॉय पद पर आयुष जायसवाल ने 459 में से 292 मत हासिल कर विजय प्राप्त की। इसके अलावा विभिन्न पदों पर निर्वाचित छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

• विद्यालय परिवार ने विजेताओं का किया सम्मान

विद्यालय के प्रबंधक रामप्रकाश पाण्डेय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।


Blog single photo

.




Top