Breaking News
आटे में मिलावट की आशंका पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई     |     हो जाइए सावधान: भारी बारिश का अलर्ट जारी     |     82 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, चेयरमैन ने किया भूमि पूजन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते गुरुवार को तीन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में प्रार्थना पत्रों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महरीकला में जमीन विवाद को लेकर आपस में विवाद कर रहे सगे भाइयों जगरनाथ विश्वकर्मा और बुधनारायन विश्वकर्मा को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं मानने पर दोनों को शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया गया।

• महिला की शिकायत पर पति भी गिरफ्तार

दूसरे मामले में जनसुनवाई के दौरान शारदा देवी ने अपने पति महोबा सिंह निवासी नेमना टोला धौरहवा के खिलाफ गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महोबा सिंह को भी शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





Top