Breaking News
अमर शहीद दयाल पनिका का 84वां सामूहिक शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया     |     निअदरा देवी हत्याकांड में भीम सेना ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग     |     अबूझ परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• निर्माण गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

दुद्धी(सोनभद्र)। नगर पंचायत दुद्धी में जेम्स स्कूल गेट से महावीर मोहल्ला होते हुए राजमन गुप्ता के घर तक लगभग 82 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा इस सड़क के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ बरसात में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

• पूर्व में बनी सड़कों की जांच की भी उठी मांग

भूमि पूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने हाल ही में बनी कुछ सीसी सड़कों के कम समय में क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों ने नई सड़क के साथ-साथ पूर्व में बनी सड़कों की भी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की बात कही, ताकि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप और टिकाऊ हो। कार्यक्रम में दीपक शाह, सुमित सोनी, वार्ड सभासद निरंजन, शाहिद, मोनू सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





Top