Breaking News
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव     |     आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन     |     श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, बाइक भी सीज

करमा(सोनभद्र)। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना करमा पुलिस ने महिला का पीछा कर उसकी स्कूटी रोकने, हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नरेन्द्र तिवारी पुत्र यदुवेन्द्र तिवारी, निवासी भरुहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की ओर से 10 अगस्त को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोप लगाया गया कि नरेन्द्र तिवारी अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए उसकी स्कूटी के पास पहुंचा और हाथ पकड़कर शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। मामले में थाना करमा पर मु0अ0सं0-157/2026, धारा 74, 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

• भरुहा माईनर के पास पकड़ा गया आरोपी, मोटरसाइकिल सीज

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को उपनिरीक्षक मनोज सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल विशाल चौहान ने मुकदमे की विवेचना के दौरान भरुहा माईनर के पास आरोपी नरेन्द्र तिवारी को मोटरसाइकिल संख्या UP64BD6826 के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसे शांति व्यवस्था एवं संज्ञेय अपराध के निवारण के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में हिरासत में लेकर नियमानुसार चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया। आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत ई-चालान एप के माध्यम से सीज किया गया।





Top