Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• करकच्छी गांव की अमानवीय घटना में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक को हाथ बांधकर और जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक अखिलेश पाठक और सिपाही मो. सलीम को निलंबित कर दिया। बताया गया कि गुरुवार दोपहर गाली-गलौज के आरोप को लेकर युवक भोला प्रसाद के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया। युवक के हाथ रस्सी से बांधकर उसे गांव में घुमाए जाने की घटना का पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में बभनी पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

• मारपीट में युवक समेत परिवार के दो अन्य सदस्य भी घायल, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

घटना के दौरान हुई मारपीट में भोला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसके परिवार के सरजू और कौशल्या को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार के लोग काफी आहत बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर बभनी थाने में तैनात उप निरीक्षक अखिलेश पाठक और सिपाही मो. सलीम को निलंबित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।





Top