Breaking News
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव     |     आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन     |     श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• खेत की जुताई के दौरान झटका लगने से ट्रैक्टर के नीचे आया बच्चा, मौके पर ही तोड़ा दम

घोरावल(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के चोरट गांव में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे छह वर्षीय बालक की नीचे गिरने के बाद ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्य प्रताप कोल (6) पुत्र संतोष कुमार कोल निवासी चोरट पनौली के रूप में हुई है। बताया गया कि आज शाम करीब 3:30 बजे बालक ट्रैक्टर पर बैठा था। खेत की जुताई के दौरान अचानक झटका लगने से वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर रामू कोल पुत्र करीमन कोल निवासी चोरट चला रहा था, जबकि ट्रैक्टर मालिक मनोज मिश्रा पुत्र आदित्यानंद मिश्रा निवासी पनौली बताए गए हैं।

• सूचना पर पहुंची पुलिस, शव मर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मंगलवार शाम 6:35 बजे डायल 112 पर प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।





Top