रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना बीजपुर क्षेत्र के ग्राम नेमना निवासी बबलू कुमार से अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल पर स्कैनर भेजकर 25,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के अभियान के क्रम में थाना बीजपुर की साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का अवलोकन कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित बैंक शाखा को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और पूरी 25,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
• साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत
पीड़ित ने रकम वापस मिलने पर बीजपुर पुलिस की साइबर टीम की प्रशंसा की। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए अपील की कि ठगी की घटना होने पर तत्काल 1930 पर कॉल, नजदीकी थाने में शिकायत या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।