Breaking News
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव     |     आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन     |     श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• राजस्व विभाग की मिलीभगत का आरोप, हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन नापने का दावा

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग के बाएं पटरी पर स्थित बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों राजेश कसेरा, चंदन गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रामकेलाश गुप्ता व अनिल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि गत शनिवार को दुद्धी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन की नापी कर चली गई। आरोप है कि इसके बाद संबंधित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। लोगों का कहना है कि जमीन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है और विचाराधीन मुकदमे के निस्तारण तक किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। राजेश कसेरा के अनुसार जूनियर डिविजन में मु.नं. 37/2015 जमुना गुप्ता बनाम राजेश कसेरा मामले में आगामी 18 अगस्त की तारीख नियत है। विवादित भूमि में 1599छ / 0.2010, 1579छ मि / 0.0250 हे, 1579 झ मि / 0.1640 हे वन भूमि समेत कई काश्तकारों की भूमि शामिल होने का दावा किया गया है।

• विवाद बढ़ने पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण, एसडीएम से नहीं हो सका संपर्क

जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस संबंध में एसडीएम दुद्धी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं एसओ बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर हाईकोर्ट का स्थगन आदेश है और उपजिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण रुकवा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष द्वारा निर्माण नहीं किया जाएगा।


Blog single photo

.




Top