Breaking News
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव     |     आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन     |     श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• भाजपा मंडल की यात्रा में कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं और नगरवासियों ने लिया हिस्सा

विंढमगंज(सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यात्रा का उद्देश्य घर-घर तिरंगा पहुंचाने के साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना था। यात्रा भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से शुरू होकर कोन मोड़ तिराहा पहुंची और वापस कॉलेज मैदान में आकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

• पुलिस और वन विभाग की टीम ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

यात्रा में मंडल प्रभारी बीएन गुप्ता, श्रवण सिंह गोंड, रामनरेश पासवान, मनोज मिश्रा, सुषमा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, राकेश केसरी, सुमित कुमार, उपेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार जायसवाल, आर. रवि जायसवाल, नंदकिशोर गुप्ता, राम नारायण शर्मा, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, उदय शर्मा, सुजीत कुशवाहा और अमन कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वन विभाग के रेंजर रत्नेश कुमार भी दल-बल के साथ काफिले में व्यवस्था संभालते नजर आए। भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।





Top