Breaking News
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव     |     आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन     |     श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सुंदरकांड पाठ, सामूहिक मंत्र जाप और जलाभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

बीजपुर(सोनभद्र)। श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ सुंदरकांड के सस्वर पाठ से हुई। इसके पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने विधि-विधानपूर्वक रिहंदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन एवं रुद्राभिषेक में सहभागिता की। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जीसी साहू, आरएन वर्मा, उपमहाप्रबंधक निशांत कमल, केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल अनुराग प्रकाश, महासचिव प्रमोद दुबे सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि सावन मास में मंदिर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तीन अगस्त सोमवार से प्रतिदिन प्रातः बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीएवी स्कूल के निकट टीटीएस स्थित शिव मंदिर तथा कुछ श्रद्धालु एनएच-3 स्थित शिव मंदिर से जल लेकर रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसमें महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धाभाव से शामिल हो रहे हैं। सायंकाल महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन एवं ‘ॐ नमः शिवाय’ महामंत्र का 11 माला सामूहिक जाप कराया जाता है, जिसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार, शयन आरती और प्रसाद वितरण होता है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से सावन मास में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया है।


Blog single photo

.




Top