Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पौधरोपण, नवीन भवनों का लोकार्पण, स्वास्थ्य कैंप व कौशल विकास प्रशिक्षण का होगा शुभारंभ

बभनी(सोनभद्र)। सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चकचपकी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल का आगमन होगा। उनके साथ संघ के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। आगमन को लेकर संस्थान में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस दौरान जनजातीय प्रमुखों की बैठक, तीन नवीन भवनों का लोकार्पण, स्वास्थ्य कैंप, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ और पौधरोपण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य कैंप में लखनऊ, वाराणसी और आगरा सहित आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज वाराणसी के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

• वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता पर होगी चर्चा

सह सरकार्यवाह के दौरे के दौरान संगठन की मजबूती और जनजातीय प्रमुखों के साथ बैठक कर वनवासी कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक समरसता और संस्कार केंद्रों के विस्तार पर विशेष चर्चा होगी। पदाधिकारियों की ओर से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के साथ सेवा कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए जाएंगे। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही उद्देश्य है। यह जानकारी क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख हरिश्चंद्र ने दी।





Top