Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा झीलों के टोला बघाडू निवासी बैजनाथ (55) पुत्र नगवा मंगलवार शाम घर से रिहंद जलाशय में ट्यूब के सहारे मछली मारने गया था। बुधवार सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान रिहंद जलाशय के किनारे ट्यूब और बैजनाथ का शव पानी में उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय के शवगृह में रखवा दिया।

• पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की आवश्यक विधिक कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र लालबहादुर ने बुधवार दोपहर तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। तहरीर के अनुसार बैजनाथ मंगलवार शाम रिहंद जलाशय में मछली मारने गया था और बुधवार को जलाशय के किनारे उसका शव व ट्यूब मिला। परिजनों ने पैर फिसलने से पानी में डूबने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को भेजा जाएगा।


Blog single photo

.




Top