Breaking News
खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम की मौत     |     वंदन योजना से सोनभद्र के दो प्राचीन मंदिरों की बदलेगी तस्वीर     |     शिवद्वार: कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्थाएं     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• घोरावल-शिवद्वार मार्ग पर आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़क मरम्मत एवं लेपन कार्य जारी

सोनभद्र। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शिवद्वार मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देश पर संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा घोरावल मार्ग से शिवद्वार मंदिर तक आने-जाने वाले कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए मार्गों पर गिट्टी डालने एवं लेपन का कार्य कराया जा रहा है। सड़क की स्थिति बेहतर बनाने के साथ श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला पंचायत राज विभाग द्वारा शिवद्वार मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई टीमों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं नगर पंचायत द्वारा मंदिर एवं मेला क्षेत्र के आसपास आवागमन सुगम बनाने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में पूछताछ काउंटर सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और श्रद्धालुओं को आवागमन, ठहरने, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने कहा कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को मेला अवधि में व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





Top