Breaking News
निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे     |     भाजपा ने शिवाजी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान     |     मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और नशामुक्ति का दिया संदेश

बीजपुर(सोनभद्र)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता, जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक शशिकांत एवं प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह ने विद्यार्थियों को अखंड भारत की संकल्पना, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्रहित एवं समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजेश कांत गुर्जर, राजेश विश्वकर्मा, मनीष यादव, दिनेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, देवकुमार, प्रिंस गुप्ता एवं आदर्श चौबे सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Blog single photo





Top