Breaking News
निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे     |     भाजपा ने शिवाजी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान     |     मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• डीएमएफ, उद्योग विभाग और सीएसआर फंड से चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

• जनपद के समग्र विकास और आगामी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिला मार्गदर्शन

भेंट के दौरान जनपद के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान डीएमएफ, उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।





Top