रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीन और पारिवारिक विवाद को लेकर हुए विवाद के मामलों में पुलिस ने गुरुवार को पांच महिलाओं और छह पुरुषों समेत 11 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ग्राम सभा सिरसोती में पारिवारिक विवाद की शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने पर मंदीप, सुनीता, सुनील और मुनिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम सभा जरहा के टोला डीघुल में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की स्थिति बनने पर बृजेश और ईश्वर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
• तीन गांवों में तनाव की स्थिति पर पुलिस ने की कार्रवाई
महरीकला गांव में जमीनी विवाद की शिकायत की जांच के दौरान दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मारपीट पर आमादा हो गए। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गणेश, फूलमती, शिव प्रसाद, गायत्री और शिशु के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में कुल 11 लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी दुद्धी न्यायालय के लिए चालान किया गया।