Breaking News
निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे     |     भाजपा ने शिवाजी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान     |     मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। पेड़ से ही प्राण है अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को चकबंदी कार्यालय परिसर लोढ़ी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की अमर स्मृति में बरगद, पाकड़ और नीम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, अभियान के प्रदेश प्रभारी बीएन सिंह पटेल और जनपद प्रभारी सौरभ पटेल के नेतृत्व में हुआ। चकबंदी कार्यालय के चकबंदी अधिकारी प्रभाकर सिंह ने सहायक चकबंदी अधिकारियों के सानिध्य में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अपना दल आईटी मंच के जिला महासचिव रणजीत सिंह पटेल, डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, राजा दुबे, देवानंद पाठक, बृजेश श्रीवास्तव, सुनील यादव, राकेश चौधरी और नीरज प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

जनपद में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम में जागरूकता अभियान चलाकर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझना चाहिए। 1 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक जनपद में मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों और महापुरुषों की अमर स्मृति में 11 हजार पौधारोपण किए जाएंगे। पर्यावरण बैंक सोनभद्र के संयोजक अभिषेक मिश्रा और जिला सहसंयोजक बीएन सिंह ने जनपदवासियों से जन-अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्राणवायु, जल, छाया और जीवन का आधार हैं। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि “सोनभद्र की धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।”


Blog single photo

.




Top