Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• नशे में होने के कारण उपचार में आई कठिनाई, सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें

दुद्धी(सोनभद्र)। एनएच-39 मार्ग पर जाबर पुरानी बैरियर के पास तेज रफ्तार छोटी मैजिक की टक्कर से बाइक सवार जय गोपाल उर्फ मखनचू (25) पुत्र हरिराम भुइया निवासी पतरिहा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रही 102 एंबुलेंस के ईएमटी कुसुम यादव और चालक हीरालाल ने घायल को तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। बताया गया कि जय गोपाल दुद्धी से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही मैजिक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने टक्कर मारने वाले वाहन को रोककर खड़ा कर दिया।

सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक के सिर समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार युवक नशे में था, जिससे उपचार में कठिनाइयां आ रही थीं। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने पतरिहा गांव के प्रधान बुन्देल चौबे को घटना की सूचना दी, जिन्होंने घायल के बेहतर उपचार के इंतजाम में मदद की। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी दी है।





Top