Breaking News
निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे     |     भाजपा ने शिवाजी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान     |     मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• स्वच्छता के साथ राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता का दिया संदेश

दुद्धी(सोनभद्र)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त 2026 से एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष कार्यक्रमों के तहत दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में शहीदों के स्मारकों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी जैसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।


Blog single photo


• स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना उद्देश्य

मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता सप्ताह और हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान में जिलामंत्री मनोज सिंह बबलू, पूर्व जिलामंत्री दिलीप पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, पूर्व मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, स्वच्छता एंबेसडर जितेंद्र चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री प्रेम नारायण मोनू, अंशुमान रॉय, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि, हिमांशु चौरसिया, गोरखनाथ अग्रहरि, बुल्लू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, विकास सोनी, मोहित अग्रहरि, आयुष केशरी, धीरज जायसवाल, अंका कुमार और दिग्गज जौहरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Top