रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बृहस्पतिवार की शाम बस स्टैंड स्वागत द्वार से दुदहिया माता मंदिर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश बंसल ने किया। तिरंगा पदयात्रा राय कॉलोनी, मोटर गैराज, बीजपुर बाजार और पुनर्वास होते हुए दुदहिया माता मंदिर पहुंची, जहां से वापस स्वागत गेट पर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
• भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष सरजू कुमार बैश, जरहा जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोड़, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रहरी, सेक्टर संयोजक विशाल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष नीरज गुप्ता, अनिल सिंह, मेहता, रामदयाल बैश, तारा चंद्र गुजर, ईश्वरी प्रसाद, श्रीराम यादव, शीवलाल सोनकर, शशिकांत पाण्डेय, बाबूलाल गुप्ता, अवधनारायण पाण्डेय, धीरज कशेरा, देवधारी गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।