Breaking News
कुएं पर रखी लकड़ी टूटी, गहरे कुएं में गिरा किसान, मौत     |     रिहंद जलाशय में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     मालगाड़ी की पटरी पर युवक का कटा शव मिलने से मचा हड़कंप     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• तेज बहाव के बीच पुलिया पार करते समय हादसा, पुलिस-पीएसी के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

ओबरा(सोनभद्र)। परसोई ग्राम पंचायत में बिजुल नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ा हादसा हो गया। परसोई खास निवासी 48 वर्षीय रामप्रीत खरवार और टोला कनुहार निवासी 55 वर्षीय बेचई बैगा अपने-अपने पाही से घर लौट रहे थे। दोनों बिजुल नदी पर बनी पुलिया के पास पहुंचे, जहां पानी पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में बह रहा था। तेज बहाव के बावजूद दोनों अलग-अलग छोर से पुलिया पार करने लगे, तभी नदी की तेज धारा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पानी में बह गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा अपने स्तर से तलाश शुरू की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

• तेज बहाव और बारिश के कारण रेस्क्यू में मुश्किल, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई

पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने नदी व आसपास के संभावित स्थानों पर देर रात तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी लगातार तलाश अभियान जारी रहा। तेज बारिश और नदी के खतरनाक बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के मुताबिक दोनों ग्रामीणों की तलाश में पुलिस और पीएसी के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। तलाश अभियान को तेज करने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल दोनों ग्रामीणों की तलाश जारी है।





Top