Breaking News
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 191 शिकायतें सुनी गईं, 21 मामलों का मौके पर निस्तारण     |     निर्माणाधीन सड़क की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, जिम्मेदारी तय     |     महंगाई की मार के बीच महिलाओं ने रखा निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• पानी भरने के दौरान हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में खेत से काम कर लौटे 34 वर्षीय किसान शेर सिंह की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि शेर सिंह नहाने के लिए कुएं से पानी भर रहा था, तभी कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई और वह असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी तत्काल किसी को नहीं हो सकी। बाद में कुएं पर लकड़ी टूटी मिलने पर परिजनों को उसके कुएं में गिरने की जानकारी हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई।

• पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता की मौत से एक पुत्र और एक पुत्री सदमे में हैं। पुलिस के मुताबिक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। लगातार बारिश के कारण कुएं और तालाब पानी से लबालब हैं, ऐसे में जलस्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।





Top