Breaking News
खुलासा: हत्या के मामले में मृतक का बेटा और पत्नी गिरफ्तार     |     ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत     |     पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री, बिंद समाज को भी ठगने का लगाया आरोप     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• ड्यूटी पर जाते समय कृष्णशिला रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुआ हादसा

शक्तिनगर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कृष्णशिला रेलवे स्टेशन मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार सहायक लोको पायलट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे कर्मचारी चंद्रशेखर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल रेलवे मंडल अस्पताल पहुंचाया।

• प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर

बताया गया कि चंद्रशेखर कुमार कृष्णशिला रेलवे स्टेशन पर सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे मंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें डंपर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।





Top