Breaking News
खुलासा: हत्या के मामले में मृतक का बेटा और पत्नी गिरफ्तार     |     ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत     |     पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री, बिंद समाज को भी ठगने का लगाया आरोप     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• निर्जला उपवास रखकर शिव-पार्वती की आराधना, मंदिरों में लगी महिलाओं की कतार

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना से निर्जला व्रत रखा, वहीं कुंवारी कन्याओं ने मनचाहा वर पाने के लिए उपवास किया। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। तृतीया और चतुर्थी तिथि के संयोग के चलते महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजन कर हरितालिका व्रत की कथा सुनी। व्रती महिलाएं नए वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार के साथ पूजा में शामिल हुईं।

• माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित कर मांगा परिवार का सुख-समृद्धि

व्रती महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित की। इस दौरान परिवार की खुशहाली, सुख-शांति और पति की दीर्घायु के लिए मंगलकामना की गई। आचार्य ने महिलाओं को माता पार्वती की भगवान शिव के प्रति अटूट भक्ति और कठोर तपस्या की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को मनचाहा वर पाने के लिए जंगल में अन्न-जल त्यागकर कठोर तप किया था। इसी मान्यता के चलते महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं की आस्था, त्याग, समर्पण और सच्ची लगन का प्रतीक है। इस अवसर पर ऋचा पांडेय, पुष्पा पांडेय, सविता, बुलबुल, कुमकुम, रश्मि, प्रियंका, रिंकू, वंदना सहित दर्जनों श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।


Blog single photo

.




Top