Breaking News
खुलासा: हत्या के मामले में मृतक का बेटा और पत्नी गिरफ्तार     |     ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत     |     पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री, बिंद समाज को भी ठगने का लगाया आरोप     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• गणपति के जयकारों से गूंजा असनहर गांव

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव में सोमवार को पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का विधि-विधान से शुभारंभ हुआ। असनहर गणेश पूजा समिति की ओर से पूजनोत्सव के पहले दिन 51 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें व्रती महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने गणेश पूजन के बाद वरुण देव का आह्वान कर विधि-विधान से पूजन कराया।

• महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर किया भ्रमण

मुख्य यजमान कमलेश कुशवाहा और उनकी पत्नी कलावती देवी ने असनहर स्थित आदर्श तालाब पर पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरा। इसके बाद महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा स्थल तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव में भ्रमण करते रहे। कलश यात्रा के पूजा स्थल पहुंचने के बाद गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन शुरू किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बभनी पुलिस मौके पर मुस्तैद रही। इस अवसर पर गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सूरज लाल, मटुकधारी, अनिल सोनी, केशव दुबे, रमेश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।





Top