Breaking News
खुलासा: हत्या के मामले में मृतक का बेटा और पत्नी गिरफ्तार     |     ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत     |     पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री, बिंद समाज को भी ठगने का लगाया आरोप     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• कनहर नदी में वन विभाग की कार्रवाई, कई ट्रैक्टर चालक भागे

विंढमगंज(सोनभद्र)। वन रेंज क्षेत्र के पोलवा गांव के समीप कनहर नदी से सोमवार की अलसुबह अवैध रूप से बालू का खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर महुली निवासी राजू पुत्र श्याम बिहारी का बताया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान टीम की आहट मिलते ही नदी से बालू लादकर निकल रहे कई अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को खननकर्ताओं ने छिपा दिया।

दर्जनों गांवों में रोजाना अवैध खनन का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पकरी, हरपुरा, पतरीहा, डुमरा, फुलवार, जोरूखाड़ सहित दर्जनों गांवों के कनहर और मलिया नदी क्षेत्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध रूप से बालू का खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। खनन के बाद बालू को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात भी सामने आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार अवैध खनन से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचने के साथ सरकारी राजस्व की भी भारी क्षति हो रही है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागों से अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विंढमगंज वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने बताया कि सोमवार सुबह गश्त के दौरान अवैध खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया है। वाहन को कब्जे में लेते हुए भारतीय वन अधिनियम की धारा 41/42 एवं 69 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।





Top