सौरभ की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। ग्राम तेंदुआ के बाहर पगडंडी पर 12 सितंबर की सुबह 60 वर्षीय राम सिंह गोंड का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक के नाक एवं मुंह से खून निकलने तथा गले पर खरोंच के निशान पाए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फोरेन्सिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना घोरावल में मु0अ0सं0 224/2026 के तहत धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
• पुलिस ने घर से दबोचे दोनों वांछित आरोपी, न्यायालय भेजे गए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने 14 सितंबर को करीब 10:30 बजे मृतक के बेटे सूरज पुत्र स्व. राम सिंह (24) और पत्नी कलावती पत्नी स्व. राम सिंह गोंड (52), दोनों निवासी ग्राम तेंदुआ, को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।