Breaking News
खबरें पढ़ें
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये || जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई महिलाएं घायल || अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फैक्चर, सड़क जाम || मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की जांच के निर्देश, 28 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट || सोनभद्र में 26 स्कूलों में स्थापित हुईं लर्निंग बाय डूइंग लैब || करोड़ों के साइबर फ्रॉड मामले में तीन गिरफ्तार, 2.37 करोड़ के लेन-देन की जांच || गैस सिलेंडर में आग से गृहस्थी राख, परिवार बाल-बाल बचा || गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
Monday 26th October 2026 05:27:00 PM

सोनभद्र में चार दिन भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• वज्रपात से बचाव के लिए सतर्क रहें, आपात स्थिति में 1077 पर करें कॉल

सोनभद्र। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से जनपद में 28 से 31 अक्टूबर तक खराब मौसम की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 29 से 31 अक्टूबर तक गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनपदवासियों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है।

• पेड़ों और बिजली के खंभों से रहें दूर, किसानों को भी सावधानी बरतने की सलाह

प्रशासन ने लोगों को तेज हवा और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड तथा कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े न होने और सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी है। किसानों से खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने तथा फसलों की कटाई-मड़ाई में सावधानी बरतने को कहा गया है। नदी, नालों, बांधों और जलप्रपातों के आसपास जाने से बचने तथा तेज बहाव वाले पानी को पार न करने की अपील की गई है। मौसम की ताजा जानकारी के लिए मौसम, दामिनी और मेघदूत ऐप का उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 या हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top