Breaking News
खबरें पढ़ें
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये || जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई महिलाएं घायल || अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फैक्चर, सड़क जाम || मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की जांच के निर्देश, 28 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट || सोनभद्र में 26 स्कूलों में स्थापित हुईं लर्निंग बाय डूइंग लैब || करोड़ों के साइबर फ्रॉड मामले में तीन गिरफ्तार, 2.37 करोड़ के लेन-देन की जांच || गैस सिलेंडर में आग से गृहस्थी राख, परिवार बाल-बाल बचा || गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
Tuesday 27th October 2026 05:11:00 PM

करोड़ों के साइबर फ्रॉड मामले में तीन गिरफ्तार, 2.37 करोड़ के लेन-देन की जांच

Blog single photo
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• SATYA SANATAN TRUST के खाते से जुड़ीं 35 शिकायतें, तीन मोबाइल फोन बरामद

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत बैंक खाते से जुड़े संदिग्ध लेन-देन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, खाते से करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है और इससे संबंधित साइबर फ्रॉड की 35 शिकायतें दर्ज मिली हैं। 25 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुद्धी रेलवे स्टेशन परिसर रोड से सुबह करीब 6:40 बजे आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

• मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश निवासी चंदौली, अंजनी कुमार निवासी महुअरिया और वेदान्त मौर्या निवासी रजखड़, थाना दुद्धी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस मामले में संदिग्ध लेन-देन और साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों की विवेचना कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।






Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top