Breaking News
खबरें पढ़ें
देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || 18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र || चक्रवाती तूफान के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, गांवों में लाउडस्पीकर से जागरूकता अभियान || सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Tuesday 27th October 2026 09:58:00 PM

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फैक्चर, सड़क जाम

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• तेज रफ्तार वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने सुबह से शाम तक रोका आवागमन

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीजपुर के टोला शांतिनगर में मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे एनटीपीसी रिहंद राख बांध पर राख लोड करने जा रहे एक अज्ञात टेलर वाहन की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फैक्चर हो गए। पशुपालक आकाश पाल पुत्र स्व. राधे पाल के अनुसार, गाय को चराने के लिए ले जाते समय यह हादसा हुआ, जिसके बाद गाय का खड़ा होना और चलना मुश्किल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैढ़न-बीजपुर बाईपास पर सुबह से शाम तक चक्का जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

• तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर वाहन चालक तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे लोगों और मवेशियों की जान पर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पार करते समय आए दिन बकरी, बकरा और बछिया समेत अन्य मवेशी दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। सूचना पर बीजपुर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता कर मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालने को कहा। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के काफी देर बाद तक प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।





Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top