Breaking News
खबरें पढ़ें
18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र || चक्रवाती तूफान के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, गांवों में लाउडस्पीकर से जागरूकता अभियान || सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• जिलाधिकारी ने लोगों से की सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील

सोनभद्र। चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के दृष्टिगत जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आमजन तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा तेज हवाओं और बारिश के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर भवनों से दूर रहने की अपील की है।

• आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में घबराने के बजाय प्रशासन से संपर्क करें। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से स्वयं सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की है। आपातकालीन सहायता के लिए 05444-297645 और आपदा हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top