Breaking News
खबरें पढ़ें
18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र || चक्रवाती तूफान के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, गांवों में लाउडस्पीकर से जागरूकता अभियान || सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये
Wednesday 28th October 2026 10:58:00 PM

16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• चोपन, शक्तिनगर समेत सात थाना क्षेत्रों के अभियुक्तों पर प्रशासन का शिकंजा

सोनभद्र। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए वर्ष 2026 में 26 अक्टूबर तक 16 अभियुक्तों को जिला बदर घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई के तहत जिलाधिकारी ने संबंधित अभियुक्तों को छह माह तक जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। जिला बदर किए गए अभियुक्त चोपन, शक्तिनगर, बीजपुर, रामपुर बरकोनिया, शाहगंज, करमा और अनपरा थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

• आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला बदर किए गए अभियुक्तों में चोपन के एलाज उर्फ आशिक, दीपक यादव, सोनू मौर्या और पंचू; शक्तिनगर के शकील, संतोष सागर, अंकित कुमार भारती, राजन भारती और रविरावण; बीजपुर के दिनेश कुमार; रामपुर बरकोनिया के राजकुमार यादव और छविनाथ उर्फ छब्बी; शाहगंज के धनेश और अखिलेश सिंह पटेल उर्फ छोटन; करमा के रहमान तथा अनपरा के जासमान शर्मा उर्फ बब्लू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित अवधि में जनपद की सीमा में प्रवेश करने या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।





Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top