सौरभ की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव निवासी 18 वर्षीय छात्र प्रियांशु सिंह शनिवार को घर से लापता हो गया था। वह भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में कक्षा 12 में पढ़ता है। पिता विजय कुमार सिंह के मुताबिक, प्रियांशु स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच घोरावल नगर में यूको बैंक के पीछे एक गली में उसकी साइकिल मिली, जिसके बाद पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
• बुधवार शाम करीब छह बजे घर पहुंचा छात्र, परिजनों ने ली राहत की सांस
परिजनों के मुताबिक, प्रियांशु कुछ मित्रों के कहने पर बिना बताए काम की तलाश में दिल्ली चला गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद बुधवार शाम करीब छह बजे वह घर लौट आया। प्रियांशु के सकुशल लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली। उसका छोटा भाई हिमांशु कक्षा 10 में पढ़ता है।