Breaking News
खबरें पढ़ें
18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र || चक्रवाती तूफान के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, गांवों में लाउडस्पीकर से जागरूकता अभियान || सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये
Wednesday 28th October 2026 08:18:00 PM

11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस

Blog single photo
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 गिरफ्तार; कई संस्थाओं के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन की जांच

दुद्धी(सोनभद्र)। SATYA SANATAN TRUST के बैंक खाते से जुड़े करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में पुलिस ने भोपाल तक दबिश देकर तीन और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, JMIS पोर्टल पर दर्ज 35 साइबर फ्रॉड शिकायतों की जांच में करीब 11 करोड़ 63 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है, जबकि ट्रस्ट के एक बैंक खाते में करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ी रकम आने का मामला सामने आया है। पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया है और कार्रवाई के दौरान एक हुंडई अमेज कार भी बरामद की है।

• कमीशन लेकर खाते में रकम मंगाने का आरोप, अन्य संस्थाओं के खातों की भी जांच

पुलिस के मुताबिक, ट्रस्ट के संचालक हरिकेश पाण्डेय उर्फ ऋषिकेश पर आरोप है कि उन्होंने बैंक खाते का नंबर और एटीएम कार्ड मध्य प्रदेश के कुछ लोगों को उपलब्ध कराया था, जिसके जरिए साइबर ठगी की रकम खाते में मंगाई जाती थी। आरोप है कि इसके बदले ट्रस्ट के अध्यक्ष को 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था और शेष रकम आपस में बांट ली जाती थी। जांच में धर्मोदय फाउंडेशन, बलसा कन्स्ट्रक्शन एंड ट्रेडिंग LLP, भूमित्रम इंडिया माइक्रो फाउंडेशन ट्रस्ट और राष्ट्रीय स्वराज फाउंडेशन से जुड़े बैंक खातों में भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में पुलिस पूरे नेटवर्क, रकम के लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत कार्रवाई की जा रही है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top