Breaking News
खबरें पढ़ें
18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र || चक्रवाती तूफान के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, गांवों में लाउडस्पीकर से जागरूकता अभियान || सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये
Wednesday 28th October 2026 04:38:00 PM

किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Blog single photo
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• फसल कटाई के प्रदर्शन में प्रति एकड़ 30 क्विंटल उपज का अनुमान, किसानों ने आगामी सीजन में खेती में दिखाई रुचि

बभनी(सोनभद्र)। मुंगाडीह गांव में सवाना कंपनी की हाइब्रिड धान की वैरायटी Sava 7501 का फसल कटाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों की मौजूदगी में 10×10 मीटर क्षेत्र में धान की कटाई कर मड़ाई के बाद उपज का वजन किया गया, जो लगभग 100 किलोग्राम रहा। नमी में कटौती के बाद आयोजकों ने इसकी अनुमानित पैदावार लगभग 30 क्विंटल प्रति एकड़ बताई। क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्र प्रकाश यादव ने किसानों को इस वैरायटी की विशेषताओं, उत्पादन क्षमता और उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी। इस दौरान दूसरी कंपनी की धान की वैरायटी के मुकाबले बालियों का वजन भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें आयोजकों के अनुसार Sava 7501 की बालियों का वजन अधिक पाया गया।

• तुलनात्मक प्रदर्शन से किसानों को मिली खेती की जानकारी

कार्यक्रम में धान की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारियां साझा की गईं। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शन से किसान संतुष्ट और उत्साहित नजर आए तथा कई किसानों ने आगामी सीजन में Sava 7501 की खेती करने में रुचि दिखाई। मौके पर टेरिटरी मैनेजर चंद्र प्रकाश यादव, एमटीओ राजेश कुमार कुशवाहा, बीज विक्रेता सुखदेव कुशवाहा, प्रद्युम्न गुप्ता सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top