Breaking News
खबरें पढ़ें
18 वर्षीय छात्र घर से लापता होने के चार दिन बाद लौटा || 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह तक सोनभद्र में प्रवेश पर रोक || 11.63 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, भोपाल तक पहुंची पुलिस || 28 घंटे बाद खुला जाम, ग्रामीणों की मांगों पर NTPC प्रबंधन का आश्वासन || किसान गोष्ठी, Sava 7501 धान की फसल प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र || चक्रवाती तूफान के अलर्ट पर प्रशासन सतर्क, गांवों में लाउडस्पीकर से जागरूकता अभियान || सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये
Wednesday 28th October 2026 04:28:00 PM

सीआईएसएफ फायर विंग ने 90 प्रशिक्षणार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके

Blog single photo
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• अग्निशामक यंत्रों का कराया व्यावहारिक प्रदर्शन, सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील

बीजपुर(सोनभद्र)। दीपावली पर्व के मद्देनजर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के फायर विंग, रिहंद द्वारा 27 अक्टूबर को आईटीआई नकटू में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के 90 प्रशिक्षणार्थियों एवं कर्मचारियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, पटाखे जलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर आग लगने की प्रारंभिक अवस्था में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके बताए गए।

• अग्निशामक यंत्रों का कराया व्यावहारिक प्रदर्शन, सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील

कार्यक्रम में सीआईएसएफ फायर विंग के अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर आग से होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी से सुरक्षित दीपावली मनाने और दूसरों को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई। इस अवसर पर निरीक्षक रामाज्ञा मौर्य, उप निरीक्षक रचित कुमार, आरक्षक भूप सिंह और सन्यासी पंडा मौजूद रहे।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top