रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जरहा गांव के टोला डीघुल में जमीन संबंधी विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठियां चलीं, जिसमें कई महिलाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामले में सत्यप्रकाश पुत्र सूचित निवासी जरहा ने रामनरेश, राजेश, बृजेश और अर्जुन पुत्रगण रूपचंद निवासी टोला डीघुल के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की।
• घायलों का कराया जा रहा मेडिकल परीक्षण
पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, बालकुमार, राजेश और अर्जुन को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।