Breaking News
खबरें पढ़ें
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये || जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई महिलाएं घायल || अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फैक्चर, सड़क जाम || मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की जांच के निर्देश, 28 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट || सोनभद्र में 26 स्कूलों में स्थापित हुईं लर्निंग बाय डूइंग लैब || करोड़ों के साइबर फ्रॉड मामले में तीन गिरफ्तार, 2.37 करोड़ के लेन-देन की जांच || गैस सिलेंडर में आग से गृहस्थी राख, परिवार बाल-बाल बचा || गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
Tuesday 27th October 2026 01:48:00 PM

गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की दी गई जानकारी, पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘हरित प्लास्टिक मुक्त विद्यालय कार्यक्रम’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर आईटीसी के माध्यम से सशक्त फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय और शारीरिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने प्लास्टिक के अनियंत्रित उपयोग से भूमि, जल और प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए कपड़े व जूट के थैलों का इस्तेमाल करने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।

• विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने जागरूकता के संदेश को दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अमित कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार कन्नौजिया, कृष्णा कुमार, अवधेश कुमार, कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, शंभूनाथ गुप्ता, रोजलिन एंथोनी, रूपा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top