Breaking News
खबरें पढ़ें
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर.. || पुलिस एक्शन: 920 किलो अवैध पटाखे बरामद, कीमत करीब 3 लाख रुपये || जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई महिलाएं घायल || अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुधारू गाय के दो पैर फैक्चर, सड़क जाम || मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की जांच के निर्देश, 28 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट || सोनभद्र में 26 स्कूलों में स्थापित हुईं लर्निंग बाय डूइंग लैब || करोड़ों के साइबर फ्रॉड मामले में तीन गिरफ्तार, 2.37 करोड़ के लेन-देन की जांच || गैस सिलेंडर में आग से गृहस्थी राख, परिवार बाल-बाल बचा || गूंजा प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
Tuesday 27th October 2026 05:08:00 PM

गैस सिलेंडर में आग से गृहस्थी राख, परिवार बाल-बाल बचा

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दिहाड़ी मजदूर के परिवार पर टूटा संकट, प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव की अगरिया बस्ती में सोमवार रात करीब सवा नौ बजे गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई। अमरजीत चेरो की पत्नी लालती देवी चावल पका रही थीं, तभी आग की लपटें उठने लगीं। घर के मुखिया ने सूझबूझ दिखाते हुए पत्नी और नातियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बालू, बाल्टी और डिब्बों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

• खाने-पीने का सामान, बिस्तर और घरेलू सामग्री जलकर नष्ट

आग की चपेट में आने से घर में रखा खाने-पीने का सामान, बिस्तर और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में हजारों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अमरजीत चेरो के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top