Breaking News
खबरें पढ़ें
सियाज कार के नीचे बना रखा था गांजा तस्करी का गुप्त तहखाना, 60.5 किलो गांजा बरामद || परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने खेल मैदान में दिखाया दमखम || टेम्पो से गिरकर पहिए के नीचे आया 10 वर्षीय छात्र, दर्दनाक मौत || सीआईएसएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न || खबर का दिखा असर: दो शिक्षा कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज || करियर मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भविष्य के विकल्पों की मिली जानकारी || दीपावली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: संध्या पाण्डेय, जिला आईटी सेल (भाजपा) || चित्रसेन गंधर्व की कथा के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Thursday 5th November 2026 08:50:00 PM

टेम्पो से गिरकर पहिए के नीचे आया 10 वर्षीय छात्र, दर्दनाक मौत

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

पड़ोसी के टेम्पो पर घूमने निकले थे बच्चे, जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे टेम्पो से गिरकर 10 वर्षीय छात्र रिशु राज पुत्र दीपक की मौत हो गई। वह गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। परिजनों के अनुसार, रिशु गांव के पांच से छह बच्चों के साथ सेमर टोला से पड़ोसी के टेम्पो पर घूमने निकला था। सेमर मोड़ से कसिवा मोड़ की ओर जाते समय टेम्पो अचानक मुड़ गया, जिससे रिशु नीचे गिरकर पहिये की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन पहले निजी अस्पताल और फिर सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि रिशु दो भाइयों में बड़ा था और उसकी एक छोटी बहन भी है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top