Breaking News
खबरें पढ़ें
सियाज कार के नीचे बना रखा था गांजा तस्करी का गुप्त तहखाना, 60.5 किलो गांजा बरामद || परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने खेल मैदान में दिखाया दमखम || टेम्पो से गिरकर पहिए के नीचे आया 10 वर्षीय छात्र, दर्दनाक मौत || सीआईएसएफ ने विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके || सीआईएसएफ यूनिट रिहंद में वार्षिक अग्नि सुरक्षा ऑडिट संपन्न || खबर का दिखा असर: दो शिक्षा कर्मियों पर गिरी कार्रवाई की गाज || करियर मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भविष्य के विकल्पों की मिली जानकारी || दीपावली के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: संध्या पाण्डेय, जिला आईटी सेल (भाजपा) || चित्रसेन गंधर्व की कथा के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध || देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..
Thursday 5th November 2026 08:58:00 PM

परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों ने खेल मैदान में दिखाया दमखम

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• विजेता खिलाड़ियों का संकल्प—अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

दुद्धी(सोनभद्र)। स्थानीय रामलीला मैदान में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। खेल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय कुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों की खेल प्रतिभा के साथ करमा लोकनृत्य और देवी दुर्गा के स्वरूप में बालिका की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल शिक्षक दयाशंकर, संजीव, सुनील और लोकपति वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौबे, अविनाश गुप्ता और प्रीति चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एआरपी उज्ज्वल मौर्य, रामसूरत, योगेंद्र यादव, वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन, नीरज कुमार, मुसईराम, अवधेश कन्नौजिया, संतोष सिंह, सदानंद मिश्र, जितेंद्र चौबे, रविकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों ने अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक दुद्धी का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top