सोनभद्र। रबी अभियान 2026-27 के तहत जनपद में उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ने 49 सहकारी समितियों को कुल 787.500 मीट्रिक टन यूरिया तथा 35 सहकारी समितियों को 427.600 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक आवंटित करने का अनुमोदन प्रदान किया है। 17 नवम्बर को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के बाद यह निर्णय लिया गया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के अनुसार पीसीएफ द्वारा संबंधित समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
• किसानों से निर्धारित मात्रा में उर्वरक खरीदने की अपील, अधिक कीमत व कालाबाजारी की सूचना दें
विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे नजदीकी सहकारी समिति या उर्वरक बिक्री केंद्र से संपर्क कर उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें तथा शासन की फसलवार संस्तुति के अनुसार प्रति हेक्टेयर अधिकतम 7 बैग यूरिया एवं 5 बैग डीएपी उचित मूल्य पर ही प्राप्त करें। उर्वरकों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक बिक्री या कृत्रिम अभाव की सूचना सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 9198788248 एवं 9451637073, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के नंबर 9452165778 तथा अपर जिला कृषि अधिकारी के नंबर 8881173660 पर देने की अपील की गई है। शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव






